खलिहान मेें रखी सरसों की फसल व मजदूर के घर में लगी आग
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
साल्वे गांव के गजुआटोला निवासी किसान फुलचंद गंझू के खलिहान में रखी सरसों की फसल व गोनिया पंचायत के नावाडीह निवासी इस्लाम अंसारी के घर में आग लग गयी.
विज्ञापन
बारियातू.
साल्वे गांव के गजुआटोला निवासी किसान फुलचंद गंझू के खलिहान में रखी सरसों की फसल व गोनिया पंचायत के नावाडीह निवासी इस्लाम अंसारी के घर में आग लग गयी. घटना शनिवार रात की बतायी जाती है. फुलचंद ने बताया कि घर के समीप ही खलिहान में सरसों की फसल को कटाई कर सूखने के लिये रखा था. शनिवार की रात सरसों की फसल में आग लग गयी. उस दौरान आंधी भी चल रही थी, जिस वजह से आग और तेज हो गयी. आग पर काबू पाना नामुमकिन था. पूरी फसल जल कर खाक हो गयी. वहीं गोनिया पंचायत के नावाडीह निवासी इस्लाम अंसारी ने बताया कि उसके घर के सामने गांव के ही पारा शिक्षक रामजीत सिंह की जमीन पर आम का सूखा पेड़ था. रामजीत ने रविवार की सुबह सूखे पेड़ में आग लगायी थी. उक्त आग की चपेट में उनका खपरैल घर भी आ गया. इधर, इस्लाम अंसारी की सूचना पर पहुंची बारियातू पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की. पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन