घर-घर पहुंचेगी कानून की जानकारी, लातेहार में निकला चलंत लोक अदालत वाहन

Updated:
विज्ञापन

चलंत लोक अदालत वाहन को रवाना करते पीडीजे शेषनाथ सिंह

Latehar News: लातेहार में आम लोगों को कानूनी अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए चलंत लोक अदालत वाहन रवाना किया गया. यह वाहन गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक करेगा. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

चंद्र प्रकाश सिंह
Latehar News: व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने जस्टिस ऑन व्हील्स (चलंत लोक अदालत) वाहन का विधिवत उद्घाटन के बाद हरी झंडी दिखाकर सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना किया. मौके पर पीडीजे श्री सिंह ने कहा कि न्याय पाना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन जागरूकता की कमी के कारण आज भी ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने अधिकारों से वंचित रह जाते हैं. जस्टिस ऑन व्हील्स वाहन इसी खाई को पाटने का काम करेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर ही निपटा दिए जाएंगे छोटे मामले

उन्होंने बताया कि यह चलंत लोक अदालत वाहन पूरे जुलाई माह लातेहार जिला के सभी प्रखंडों, पंचायतों और सुदूरवर्ती गांवों का दौरा करेगा. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को कानून की बुनियादी जानकारी देना, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना और उनके भीतर विधिक चेतना पैदा करना है. उन्होंने बताया कि इस वाहन में विधिक स्वयंसेवकों और कानूनी विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी जो न सिर्फ लोगों को जागरूक करेगी, बल्कि ग्रामीणों की स्थानीय समस्याओं को सुनेगी और प्राधिकार के माध्यम से उनका त्वरित समाधान निकालने का प्रयास करेगी. छोटे-मोटे विवादों को आपसी समझौते के आधार पर सुलझाने में भी यह वाहन मददगार साबित होगा.

ये न्यायाधीश रहे मौजूद

मौके पर जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम दिनेश कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय सुनील दत्त द्विवेदी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश (प्रोबेशनरी) दीपक कुमार, सीजेएम विक्रम आन्नद, प्राधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार समेत कई अधिवक्तागण, पीएलवी तथा न्यायालयकर्मी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें…

1 जुलाई से तीन महीने बंद रहेगा बेतला नेशनल पार्क, अक्टूबर से फिर शुरू होगी जंगल सफारी

लातेहार में भारी तनाव: बच्चों की मौत पर धरने पर बैठे देवेंद्र महतो को पुलिस ने उठाया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola