नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Updated:
विज्ञापन

सदर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

लातेहार. सदर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक के पिता ने बताया रामनवमी पूजा को लेकर उसे घर की साफ-सफाई करने का कहा था, जिससे वह नाराज हो गयी. रात को खाना बनाकर वह अपने कमरे में सोने चली गयी. सुबह में कमरे का दरवाजा खोला, तो देखा की बेटी फांसी के फंदे से लटकी हुई है. उन्होंने इसकी सूचना आसपास के ग्रामीणों को दी. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी पीके सिन्हा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola