चर्च में हुआ 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Feb 2026 9:55 PM

विज्ञापन

चर्च में हुआ 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह

विज्ञापन

महुआडांड़़ प्रखंड मुख्यालय स्थित संत जोसेफ चर्च में बुधवार को 60 जोड़ों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया. यह विवाह कार्यक्रम ईसाई धर्म की विधि-विधान के अनुसार संपन्न हुआ. इसमें फादर पतरस, फादर रौशन केरकेट्टा, फादर प्रकाश एवं फादर दिगेश्वर मुख्य अनुष्ठानकर्ता के रूप में शामिल थे. धार्मिक अनुष्ठान के दौरान सभी 60 जोड़ों को समाज के नियमों एवं परंपराओं के अनुरूप विवाह सूत्र में बांधा गया तथा उन्हें वैवाहिक जीवन के सामाजिक एवं धार्मिक अधिकार प्रदान किया गया. चर्च में सभी जोड़ों को पवित्र विवाह संस्कार की आशीष दी गयी. इसके बाद महाप्रसाद ग्रहण कर वर-वधू ने पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे को जीवन साथी स्वीकार किया. सामूहिक विवाह समारोह में सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामना दी. मसीही परिवार की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों की भागीदारी रही. समारोह से पूर्व चर्च परिसर में मिस्सा पूजा का आयोजन किया गया. पूजा एवं विवाह संस्कार संपन्न होने के बाद चर्च परिसर में संक्षिप्त सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर वर-वधू पक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष उपस्थित थे. वहीं, प्रखंड के बड़े चर्च में हेड प्रचारक आनंद टोप्पो, सिस्टर स्वाति सहित महिला संघ एवं कैथोलिक सभा के सदस्यों ने मिस्सा पूजा एवं भजन-गायन की जिम्मेदारी निभायी.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola