लातेहार में परवान चढ़ा फागुनी उल्लास, आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनी होली

Updated:
विज्ञापन

लातेहार में परवान चढ़ा फागुनी उल्लास, आपसी सौहार्द और भाईचारे से मनी होली

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और आपसी भाईचारा के साथ संपन्न हो गया. बुधवार को सुबह से ही लोगों में होली को लेकर खासा उत्साह देखा गया. लोगों ने अपने-अपने घरों में पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ पूजा-अर्चना करने के बाद एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं और रंगों के साथ जमकर होली खेली. सदर प्रखंड के मोंगर, पाड़ेयपुरा, पोचरा, जालिम, तरवाडीह, डीही, नावागढ़, धनकारा, मुरूप समेत कई पंचायतों में भी होली को लेकर लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला. सुबह लगभग नौ बजे से ही युवाओं की टोलियां गांव और शहर के विभिन्न मोहल्लों में निकल पड़ीं. युवाओं ने ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का आनंद लिया. यह सिलसिला दोपहर करीब तीन बजे तक चलता रहा. वहीं कई सार्वजनिक स्थलों पर बुजुर्गों ने पारंपरिक तरीके से ढोलक और झाल की थाप पर होली के फागुन के गीत गाए. इस दौरान लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया. होली के गीतों से पूरा माहौल रंगीन और उत्सवमय बना रहा. दोपहर बाद करीब चार बजे के बाद लोग स्नान कर नये वस्त्र पहनकर घरों से बाहर निकले और मंदिरों में जाकर पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता, पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव एवं पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने भी अपने-अपने आवास पर सादगी और उत्साह के साथ होली मनायी. बाद में वे सड़क पर निकलकर शहरवासियों से मिले और सभी को होली की शुभकामनाएं दीं. पूरे जिले में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में होली का पर्व संपन्न हो गया. इसके पूर्व सोमवार को होलिका दहन मनाया गया. मंगलवार को चंद्रग्रहण के कारण बुधवार को होली का पर्व मनाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola