लातेहार : गारू में बढ़ती चोरी पर पुलिस सख्त, थाना प्रभारी ने दुकानदारों के साथ की बैठक
दुकानदारो से बात करते थाना प्रभारी | Prabhat Khabar Network
गारू थाना प्रभारी ने दुकानदारों के साथ बैठक कर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी और रोशनी की व्यवस्था करने की अपील की।
कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
आपके शहर में
गारू (लातेहार). गारू प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए थाना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा ने रविवार को दुकानदारों के साथ बैठक की. बैठक में बाजार क्षेत्र की दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा की गयी.
रोशनी और सीसीटीवी लगाने की अपील
थाना प्रभारी ने दुकानदारों से दुकानों के आसपास पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करने और सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की. उन्होंने कहा कि चोर अक्सर अंधेरे का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं. ऐसे में दुकान और आसपास का क्षेत्र रोशन रखना जरूरी है. उन्होंने दुकानदारों से किसी संदिग्ध व्यक्ति या अपराधी की गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की भी अपील की.
ये भी पढ़ें: बरवाडीह: NGT की रोक के बावजूद औरंगा नदी से रात में अवैध बालू उठाव, चेकनाका के सामने ही हो रही डंपिंग
नशेड़ी युवकों पर चोरी का आरोप
बैठक में दुकानदारों ने बताया कि नशेड़ी किस्म के कुछ युवकों द्वारा चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. दुकानदारों ने पुलिस के सामने सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ी अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे. थाना प्रभारी ने दुकानदारों को सतर्क रहने की सलाह दी और चोरों व अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया. बैठक में लालबहादुर प्रसाद, विनोद प्रसाद, महाबीर साव, पिंटू, कृष्णमोहन राम, बबलू प्रसाद, बसंत कुमार, दिनेश प्रसाद समेत कई दुकानदार और स्थानीय लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए