बरवाडीह: पहाड़ी मंदिर में गूंजी शहनाई, कृष्ण-रुक्मणी विवाह देख भाव-विभोर हुए भक्त

Updated:
विज्ञापन

कृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी | Prabhat Khabar Network

बरवाडीह के पहाड़ी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कृष्ण-रुक्मणी विवाह का भव्य आयोजन हुआ. भक्ति गीतों और झांकी ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

विज्ञापन

संजय कुमार की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

बरवाडीह (लातेहार). बरवाडीह प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राचीन पहाड़ी मंदिर परिसर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया गया. कथा वाचक प्रसिद्ध पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री के प्रवचन के साथ कृष्ण-रुक्मणी विवाह की आकर्षक झांकी भी प्रस्तुत की गयी.

आरती से हुई कार्यक्रम की शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान के साथ आरती और पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद कथावाचक पंडित अनुराग कृष्ण शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण के विवाह से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया. उन्होंने श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया. कथावाचक के प्रवचन और भक्ति गीतों से मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.

निकली श्रीकृष्ण की बारात

कथा के दौरान कृष्ण-रुक्मणी विवाह की झांकी के माध्यम से विवाह समारोह को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया. विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की बारात निकाली गयी. इसके बाद द्वार पूजन, जयमाला और कन्यादान समेत विवाह की विभिन्न रस्में पूरी की गयीं. झांकी में भगवान श्रीकृष्ण की भूमिका यशी शेखर और माता रुक्मणी की भूमिका साक्षी दुबे ने निभायी. दोनों की आकर्षक प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया. कई श्रद्धालुओं ने दोनों को उपहार भेंट करने के साथ पूजन भी किया.

ये भी पढ़ें: लातेहार: फसल और घर बचाने को लगायी करंट वाली बाड़, चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत

भक्ति गीतों पर झूमे श्रद्धालु

भगवान श्रीकृष्ण और माता रुक्मणी के विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा. विवाह समारोह संपन्न होने के बाद श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते और नाचते नजर आये. देर तक मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.

ये भी पढ़ें: लातेहार: बोदा-फूलटांड़ मार्ग बना हादसों का गढ़, कीचड़ से बाइक सवारों का चलना मुश्किल

हवन-पूजन के साथ होगा कथा का समापन

श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन हवन और पूजा-अर्चना के साथ सात दिवसीय कथा का विधिवत समापन किया जायेगा. कार्यक्रम में स्टेशन प्रबंधक निरंजन सिंह, अनिल कुमार द्विवेदी, शिक्षक नंददेव राम, अरविंद कुमार पांडेय, बुधराम, अर्जुन विश्वकर्मा, छोटे सिंह, मृत्युंजय मिश्रा, रेखा पाठक, सुधा दुबे, प्रिया सिन्हा, अमृता, रश्मि, निहारिका देवी, सरिता पांडेय, रणजीत सिंह राणा, सुरेश मिश्रा, संपतिया देवी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola