लातेहार : DC के निर्देश के बाद NH-75 की मरम्मत शुरू, अगस्त की बारिश में क्षतिग्रस्त हो गई थी सड़क

Updated:
विज्ञापन

NH-75 की मरम्मत का कार्य करते मज़दूर / Prabhat Khabar Network

लातेहार में NH-75 के क्षतिग्रस्त हिस्सों की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। लगातार बारिश से सड़क खराब होने के कारण लोगों को हो रही परेशानी को देखते हुए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन

चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

लातेहार . राष्ट्रीय उच्च पथ-75 के कुडू से मेदिनीनगर पथ के क्षतिग्रस्त हिस्सों की विशेष मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी संदीप कुमार द्वारा सड़क की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक को पत्र भेजे जाने के बाद एनएचएआई की ओर से मरम्मत कार्य शुरू किया गया है.

लगातार हुई बारिश के कारण सड़क हो गई थी क्षतिग्रस्त

अगस्त माह में लगातार हुई बारिश के कारण एनएच-75 के कई हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए थे. सड़क की समय पर मरम्मत नहीं होने से आवागमन में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. इसे गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने एनएचएआई को सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्सों की विशेष मरम्मत कराने तथा निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया था.

ये भी पढ़ें: जिप अध्यक्ष के औचक निरीक्षण में बरवाडीह CHC की खुली पोल: बाल्टी में गिरा नवजात, मिलीं एक्सपायरी दवाएं

आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण है मार्ग

एनएच-75 अंतरराज्यीय एवं अंतरजिला आवागमन के लिहाज से महत्वपूर्ण मार्ग है. इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में आम लोगों के साथ जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, न्यायिक पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी आवागमन करते हैं. सड़क की खराब स्थिति को देखते हुए मरम्मत कार्य जल्द शुरू कराने की आवश्यकता जताई गई थी.

ये भी पढ़ें: लातेहार : सरईडीह में विशेष ग्राम सभा का आयोजन, आकाश कुमार पासवान चुने गए ग्राम सहायक सचिव

याचिका समिति की बैठक में भी उठाया था मामला

वहीं, 20 अगस्त को झारखंड विधानसभा की याचिका समिति की बैठक में भी एनएच-72 के निर्माण कार्य में हो रही देरी एवं सड़क की विशेष मरम्मत नहीं होने का मामला उठाया गया था. इसके बाद सड़क की स्थिति में सुधार को लेकर आवश्यक कार्रवाई पर जोर दिया गया.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola