Latehar Crime News: बालूमाथ रेलवे साइडिंग में अज्ञात बदमाशों की गोलीबारी से दहशत

रेलवे साइडिंग में हुई फायरिंग के बाद जांच करने के लिए पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर
Latehar Crime News|लातेहार के बालूमाथ रेलवे साइडिंग में अज्ञात अपराधियों ने सुबह-सुबह गोलीबारी करके दहशत फैला दी. हाइवा चालकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई.
Latehar Crime News|बालूमाथ (लातेहार), सुमित कुमार : लातेहार जिले में गुरुवार को सुबह-सुबह रेलवे साइडिंग में अज्ञात अपराधियों ने गोलीबारी करके दहशत फैला दी. बदमाशों ने जमकर उत्पात भी मचाया.
एक हाइवा के शीशे पर और दूसरे के टायर में लगी गोली
घटना गुरुवार अहले सुबह बालूमाथ कोल साइडिंग में हुई. लोगों ने बताया है कि मोटरसाइकिल से दो अज्ञात अपराधी आए और कोयला लदे दो हाईवा पर कई राउंड गोली चला दी. एक हाइवा के शीशे पर गोली लगी, जबकि दूसरे हाइवा की टायर में गोली लगी है. दूसरे हाइवा में गोली लगने से तेल की टंकी फट गई.
ड्राइवरों ने किसी तरह बचाई अपनी जान
चालकों ने बताया कि वे लोग मगध कोलियरी से कोयला लोड करके लातेहार जिले में बालूमाथ कोयला साइडिंग पहुंचे थे. यहां साइडिंग में अज्ञात अपराधियों ने अचानक गोलीबारी कर दी. किसी तरह छुपकर उन्होंने अपनी जान बचाई.
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सूचना मिलने के बाद बालूमाथ सर्किल इंस्पेक्टर परमानंद बिरुवा, थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार समेत पुलिस बल के जवान घटनास्थल पहुंचे. आसपास के लोगों और हाइवा के चालकों से मामले की जानकारी ली. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. कहा है कि जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
2 दिन पहले जेजेएमपी उग्रवादियों से हुई थी पुलिस की मुठभेड़
दो दिन पहले मंगलवार को लातेहार जिले के हेरंहज थाना क्षेत्र के लात जंगल में नवादा के पास जेजेएमपी उग्रवादियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई थी. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने हेरहंज के बंदुआ निवासी अजय कुमार उर्फ अजय गंझू तथा भदई बथान निवासी उपेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया था. हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए थे.
Also Read
लातेहार : मुठभेड़ में जेजेएमपी के दो उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार बरामद
लातेहार : आपसी रंजिश में 15 लाख के इनामी नक्सली छोटू खरवार की हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




