विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विकास योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्देश

विज्ञापन

बालूमाथ़ स्थानीय प्रखंड सह अंचल कार्यालय स्थित सभागार में शुक्रवार को विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गयी. बीडीओ सोमा उरांव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना की वर्तमान स्थिति की बिंदुवार समीक्षा की गयी. बीडीओ ने स्पष्ट लहजे में कहा कि विकास कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. योजनाओं को समय पर पूरा करना प्राथमिकता : बैठक के दौरान बीडीओ ने पंचायत वार सभी संचालित योजनाओं की जानकारी ली. उन्होंने लंबित और अधूरी पड़ी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए जरूरी है कि कार्य समय सीमा के भीतर संपन्न हों. मनरेगा और मजदूरी भुगतान पर जोर : मनरेगा की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने लंबित कार्यों को गति देने और अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने भुगतान प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरतने और मजदूरों को समय पर उनकी मजदूरी का भुगतान सुनिश्चित करने की बात कही. साथ ही, प्रधानमंत्री आवास और अबुआ आवास योजना के तहत निर्माणाधीन घरों को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य दिया गया. बैठक में ये रहे मौजूद : इस मौके पर मनरेगा बीपीओ केतन गुप्ता, सहायक अभियंता दिनेश कुमार सिंह, जेइ शिवमोहन उरांव, सन्नी कुमार सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर गोलू कुमार व चीकू कुमार के अलावा पंचायत सेवक दीपक यादव, अरविंद कुमार, महेश मुंडा, सुषमा कुमारी, रामावतार सिंह, रोजगार सेवक असगर अंसारी और नरेश यादव सहित कई प्रखंड कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola