प्राचीन मंदिर में महारुद्राभिषेक के साथ गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धा की डगर पर उमड़ा जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन

प्राचीन मंदिर में महारुद्राभिषेक के साथ गूंजा हर-हर महादेव, श्रद्धा की डगर पर उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन

लातेहार ़ महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों के शिवालयों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. हजारों भक्तों ने देवाधिदेव महादेव का जलाभिषेक कर अपने व परिवार के सुख-शांति की कामना की. शहर के बाजारटांड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में तड़के चार बजे पंडित मनोज दास शर्मा के सानिध्य में महारुद्राभिषेक के साथ अनुष्ठान प्रारंभ हुआ. इसके बाद जलाभिषेक के लिए भक्तों की ऐसी लंबी कतार लगी कि भीड़ नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल को काफी मशक्कत करनी पड़ी. इसी के साथ बाजारटांड़ में ऐतिहासिक वार्षिक मेले का भी विधिवत आगाज हो गया. शहर के कोने-कोने में गूंजा हर-हर महादेव : बाजारटांड़ के अलावा सोमेश्वर शिव मंदिर (लघु सिंचाई विभाग), जुबली चौक, बिजली ऑफिस और मंडल कारा स्थित शिव मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गयी. रेलवे स्टेशन क्षेत्र के सोमेश्वर मंदिर में भी भक्तों ने कतारबद्ध होकर जलार्पण किया. पूरे शहर में बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण गुंजायमान रहा. धूमधाम से निकली भव्य शिव बारात : शाम को बाजारटांड़ प्राचीन शिव मंदिर से भव्य शिव बारात निकाली गयी. इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम ने किया. शिव बारात में बाहर से आये कलाकारों ने भक्ति गीतों और मनमोहक झांकियों के माध्यम से शिव-पार्वती प्रसंग का जीवंत मंचन किया. बारात भ्रमण के दौरान समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह जलपान और प्रसाद की व्यवस्था की गयी थी. शिव बारात में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी. इस मौके पर सुशील अग्रवाल, सुदामा प्रसाद, प्रभात कुमार, अंकित पांडेय, कौशल पांडेय, अजय सिंह, विनोद प्रसाद, संतोष अग्रवाल सहित काफी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. विनोद प्रसाद, संतोष अग्रवाल समेत काफी संख्या में शहर के लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola