ग्रामसभा के महत्व, उसकी भूमिका व अधिकार की जानकारी दी

Updated:
विज्ञापन

ग्रामसभा के महत्व, उसकी भूमिका व अधिकार की जानकारी दी

विज्ञापन

चंदवा़ राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान (आरजीएसए) के तहत स्थानीय प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ. समापन के मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद, पंचायती राज प्रखंड समन्वयक रितेश कुमार, प्रशिक्षक शशि कुजूर और राजन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे. बीडीओ चंदन प्रसाद ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य पंचायत स्तर पर कार्यरत कर्मियों की क्षमता का विकास करना है, ताकि ग्राम पंचायत में शासन व्यवस्था को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाया जा सके. कार्यशाला के अंतिम दिन पंचायत सहायक व मोबिलाइजर सह पंचायत सहायक को ग्रामसभा के महत्व, उसकी भूमिका व अधिकार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. प्रशिक्षक शशि कुजूर व राजन कुमार ने बताया कि ग्रामसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे सशक्त इकाई है. इसके माध्यम से ग्रामीण अपनी समस्या, आवश्यकता व विकास योजनाओं पर निर्णय लेते हैं. उन्होंने पेशा कानून की जानकारी पर बताया कि आदिवासी बहुल क्षेत्र में ग्रामसभा को विशेष अधिकार मिला है. इसका सही तरीके से पालन जरूरी है. प्रशिक्षण के दौरान योजनाओं के चयन, सामाजिक अंकेक्षण, जनभागीदारी व पंचायत की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गयी. कार्यशाला में प्रखंड कर्मी समेत मोबिलाइजर सह पंचायत सहायक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola