नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीनों आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी सोमवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ शिव पूजन बहेलिया ने दी

विज्ञापन

महुआडांड़. पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह जानकारी सोमवार को थाना परिसर में आयोजित प्रेसवार्ता में एसडीपीओ शिव पूजन बहेलिया ने दी. उन्होंने बताया कि शनिवार की रात 9.30 बजे रावण दहन कार्यक्रम देख कर नाबालिग अपने दोस्त के साथ घर लौट रही थी. इसी दौरान संत जेवियर्स कॉलेज गेट के पास तीन लड़कों ने नाबालिग लड़की के दोस्त के साथ मारपीट कर भगा दिया. इसके बाद सभी ने नाबालिग लडकी के साथ दुष्कर्म किया. इस संबंध में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज होने के बाद एसआइटी का गठन कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना को अंजाम देने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमे युवराज कुमार, वारिस खान और गुलजार अंसारी शामिल हैं. एसडीपीओ ने ने बताया कि घटना में इस्तेमाल हुई बाइक व एक मोबाइल फोन पुलिस ने जब्त किया है. छापामारी टीम में सर्किल इंस्पेक्टर पीर मोहम्मद, थाना प्रभारी अवनीश कमार, महिला थाना प्रभारी सुशीला केशरी, एसआई पारस मणि, एसआइ इंद्रदेव रजवार, एसआइ बंधन तिर्की व महिला पुलिस संजु एक्का शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola