शादी समारोह में शामिल नाबालिग से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

शादी समारोह में शामिल नाबालिग से गैंगरेप, पांच आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन

महुआडांड़़ थाना क्षेत्र के गांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वीभत्स घटना सामने आयी है. घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो युवक और तीन नाबालिग शामिल हैं. क्या है मामला : थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि शुक्रवार की रात गांव में एक शादी समारोह चल रहा था. इसी दौरान लोध गांव से पांच युवक वहां पहुंचे थे. आरोप है कि शनिवार अहले सुबह करीब चार बजे ये पांचों युवक नाबालिग पीड़िता को जबरन जंगल की ओर ले गये और उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया. पीड़िता की मां द्वारा थाना में दिये गये लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. पुलिस की विशेष टीम ने की कार्रवाई : घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी शिवपूजन बहेलिया तथा इंस्पेक्टर के निर्देश पर थाना प्रभारी मनोज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने छापामारी कर पांचों आरोपियों को दबोच लिया. पकड़े गये बालिग आरोपियों की पहचान असित तिर्की (20 वर्ष) पिता स्व निर्मल तिर्की और रेमीस तिर्की (19 वर्ष) पिता हेरमोन तिर्की के रूप में हुई है, जबकि तीन अन्य आरोपी नाबालिग हैं. पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज : थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में कांड संख्या 07/26 के तहत धारा 137/70 (2) बीएनएस और पोस्को एक्ट की धारा 6 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया. छापामारी अभियान में एएसआइ अरविंद होरेंग, एएसआइ इंद्रदेव रजवार, एएसआइ बंधन तिर्की समेत पुलिस बल के कई जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola