पूर्व उपप्रमुख का अंतिम संस्कार, शोक

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख मोहन उरांव उर्फ गौरीशंकर उरांव के गुम होने के 37 दिन बाद उनका नर कंकाल मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने बरामद किया था.

विज्ञापन

बारियातू. प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख मोहन उरांव उर्फ गौरीशंकर उरांव के गुम होने के 37 दिन बाद उनका नर कंकाल मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने बरामद किया था. कंकाल को जांच के लिए रांची भेजा गया था. रविवार को उनका नर कंकाल लाटू गांव पहुंचा, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. रविवार को लाटू स्थित मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार किया गया. इस दौरान हर लोगों की आंखें नम थी. मुखिया तेतरी देवी, उपप्रमुख निशा शाहदेव, पूर्व मुखिया अर्जुन उरांव, उप मुखिया राम किशुन गंझू, वार्ड सदस्य विजय सिंह, दीपक गंझू, महावीर गंझू, रामवृक्ष उरांव, चित्तरंजन सिंह, शैलेश सिंह, पंकज सिंह, विश्वनाथ उरांव, पुनेश्वर प्रजापति, लाल आशीष नाथ शाहदेव, पूर्व मुखिया प्रमोद उरांव, मो जुबैर समेत कई पंचायत प्रतिनिधि व ग्रामीणों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola