अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में फ्रेशर्स डे का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग में फ्रेशर्स डे का आयोजन

विज्ञापन

चंदवा़ प्रखंड के हुटाप स्थित अविराम कॉलेज ऑफ फार्मेसी एंड नर्सिंग परिसर में शैक्षणिक सत्र 2025-2029 (बीएससी नर्सिंग) और 2025-2027 (डी फार्मा) के नये छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर्स डे समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये विद्यार्थियों को कॉलेज के माहौल से परिचित कराना और उनके भीतर सीखने की ललक पैदा करना था. साथ ही सीनियर विद्यार्थियों के साथ समन्वय स्थापित करना था. संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती, नर्सिंग विभाग की प्रिंसिपल अनमोला शिल्पी एक्का, फार्मेसी विभाग के प्रिंसिपल इंचार्ज हम्माद सजा समेत अन्य लोगों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. कॉलेज के सभी फैकल्टी सदस्यों ने नये विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया. संस्थान के सचिव इंद्रजीत भारती ने कहा कि फार्मेसी और नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, यह मानव सेवा का सबसे बड़ा माध्यम है. उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना दी. अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया. संस्थान के नियमों की भी जानकारी दी. इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. नये विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. नृत्य, गायन और रैंप वॉक आकर्षण का केंद्र रहे. सीनियर विद्यार्थियों ने अपने जूनियर्स का स्वागत गीतों और स्वागत भाषणों के साथ किया. मौके पर सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola