Latehar: 430 वनकर्मियों ने घेरा इलाका, डिप्टी डायरेक्टर के निर्देश पर तस्करों के सिंडिकेट पर बड़ी स्ट्राइक

Updated:
विज्ञापन

जब्त बीड़ी पत्ता

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Latehar: लातेहार में वन विभाग ने 430 वनकर्मियों की टीम के साथ बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए तस्करों के सिंडिकेट के खिलाफ कार्रवाई की. डिप्टी डायरेक्टर के निर्देश पर पूरे इलाके में घेराबंदी कर जांच की गई. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

Latehar (बेतला): पिछले कई दिनों से पलामू टाइगर रिजर्व क्षेत्र में लगातार बड़े पैमाने पर बीड़ी पत्ता तोड़े जाने और इसके अवैध कारोबार की गंभीर शिकायतें मिल रही थीं. इन शिकायतों को बेहद गंभीरता से लेते हुए पलामू टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना के कड़े निर्देश पर रेंजर उमेश कुमार दुबे और रेंजर अजय टोप्पो के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर ताबड़तोड़ छापेमारी की गयी. इस बड़ी कार्रवाई के दौरान लुकुमखाड़ क्षेत्र से करीब 25 बोरा अवैध बीड़ी पत्ता जब्त किया गया है. वन विभाग के इस औचक एक्शन से पूरे इलाके के अवैध कारोबारियों और माफिया में हड़कंप मच गया है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापामारी की जा रही है.

विज्ञापन

430 वनकर्मियों ने की इलाके की घेराबंदी

तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए वन विभाग ने इस बार बेहद गोपनीय रणनीति बनाई थी. डिप्टी डायरेक्टर के सीधे आदेश पर बेतला रेंजर उमेश दुबे और बरवाडीह रेंजर अजय टोप्पो ने संयुक्त कमान संभाली. इस ऑपरेशन की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलामू टाइगर रिजर्व की सुरक्षा और तस्करों की घेराबंदी के लिए करीब 430 वनकर्मियों और सुरक्षा कर्मियों की भारी फौज उतारी गयी थी. टीम ने जैसे ही लुकुमखाड़ में धावा बोला, तस्करों को माल समेटने तक का मौका नहीं मिला.

ये भी पढ़ें…

भर्ती कैंप में 14 अभ्यर्थियों का चयन, 38 अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट

शहर के अंग्रेजी शराब दुकानों से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाये जा रहे हैं शराब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola