गांवों के पुनर्वास की वन विभाग की कोई योजना नहीं : उप निदेशक

Updated:
विज्ञापन

गांवों के पुनर्वास की वन विभाग की कोई योजना नहीं : उप निदेशक

विज्ञापन

गारू ़ पलामू व्याघ्र परियोजना के उप निदेशक कुमार आशीष ने वन ग्रामों के पुनर्वास को लेकर फैल रही अफवाह को भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि प्रखंड के पंडरा, विजयपुर, गुटवा तथा गोपखाड़ के पुनर्वास की वन विभाग या सरकार की कोई य���जना नहीं है. उन्होंने कहा कि कुछ लोग सीधे-साधे ग्रामीणों के बीच अफवाह फैला कर ग्रामीणों की गुमराह कर रहे हैं. वन विभाग की ओर से इन गांवों को विस्थापित करने का कोई प्रस्ताव नहीं है. उन्होंने स्पष्ट किया कि पंडरा, विजयपुर, गुटवा और गोपखाड़ गांवों में सड़क, बिजली सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे में इन्हें पुनर्वास की श्रेणी में नहीं रखा गया है. वन ग्राम कुजरूम, लाटू, रमनदाग तथा हेनार गांव के लोगों को पुनर्वास योजना का लाभ तभी दिया जायेगा जब संबंधित गांव के ग्राम सभाओं से विधिवत समर्थन पत्र प्राप्त होगा. डीएफओ ने बताया कि इन क्षेत्रों में भौगोलिक कठिनाइयों के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है और मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है. इसके मद्देनजर सरकार ने यह निर्णय लिया है कि ग्राम सभा की सहमति के बाद ही पुनर्वास नीति के तहत विस्थापन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और विभाग से प्राप्त आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola