अध्यक्ष पद पर पांच और वार्ड पार्षद पद पर 23 प्रत्याशियाें ने किया नामांकन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 04 Feb 2026 9:55 PM

विज्ञापन

अध्यक्ष पद पर पांच और वार्ड पार्षद पद पर 23 प्रत्याशियाें ने किया नामांकन

विज्ञापन

लातेहार ़ नगर पंचायत चुनाव में नामांकन के अंतिम दिन सभी निर्वाची कार्यालय में काफी गहमा-गहमी रही. बुधवार को अध्यक्ष पद पर पांच तथा विभिन्न वार्ड से वार्ड पार्षद पद के लिए कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया है. निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष भाजपा समर्थित महेश सिंह ने नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. वहीं भगतु नगेसिया, कुमारी नीना तिर्की, सेलेस्टीन कुजूर व आशा देवी ने निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता रामा रविदास के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. इसके पूर्व जुलूस की शक्ल में मेन रोड होते हुए महेश सिंह निर्वाची कार्यालय पहुंच कर नामांकन दाखिल किये. वार्ड संख्या एक से संजय प्रसाद व अयोध्या प्रसाद, वार्ड संख्या दो से कंचन शौंडिक व आशा देवी, वार्ड संख्या चार से मजहबी अशरफ, अनीश अंसारी, आफताब आलम खान, विनोद यादव व नवीन कुमार सिन्हा, वार्ड संख्या छह से मनोज कुमार गुप्ता, वार्ड संख्या सात से युगेश्वर राम, वार्ड संख्या आठ से आशा देवी व लक्ष्मी देवी, वार्ड संख्या नौ से रिमा कुमारी व पूजा देवी, वार्ड संख्या 10 से मुंद्रिका मांझी, सुनील कुमार पासवान व बिरेंद्र कुमार पासवान, वार्ड संख्या 11 से उत्तम कुमार, वार्ड संख्या 12 से शंकर राम, वार्ड संख्या 15 से रिया सिन्हा, गुड़िया सिन्हा व पार्वती देवी ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन का पर्चा दाखिल किया है. चुनाव को लेकर सभी निर्वाची कार्यालय के आसपास पुलिस बल की तैनाती की गयी है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola