निर्धारित स्थान पर बस-ऑटो को खड़ा नहीं किया, तो जुर्माना

नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बस पड़ाव शुल्क के लिए विभाग की ओर से राशि निर्धारित की गयी है. नगर पंचायत की ओर से बस से 35 रुपये, कमांडर जीप वाहन से 20 रुपये व ऑटो से 14 रुपये की वसूली का निर्देश दिया गया है.
लातेहार. नगर पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत बस पड़ाव शुल्क के लिए विभाग की ओर से राशि निर्धारित की गयी है. नगर पंचायत की ओर से बस से 35 रुपये, कमांडर जीप वाहन से 20 रुपये व ऑटो से 14 रुपये की वसूली का निर्देश दिया गया है. सभी वाहनों का बस पड़ाव से ही शुल्क कटाने के बाद गंतव्य के लिए रवाना होने का प्रावधान है. हालांकि इन दिनों शहर में छोटे वाहन एवं ऑटो के अन्यत्र खड़ा कर दिये जाने से जाम की स्थिति बनी रहती है. नगर पंचायत की ओर से बस पड़ाव के संवेदक के साथ किये एकरारनामा में स्पष्ट लिखा है कि निर्धारित बस पड़ाव के अतिरिक्त बस एवं अन्य छोटे वाहन और ऑटो खड़ा करने पर संवेदक की ओर से संबंधित वाहन मालिकों से दस गुणा राशि कि वसूली की जा सकती है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




