स्मृति दिवस पर सम्मानित हुए शहीदों के परिजन

Updated:
विज्ञापन

पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा हुई.

विज्ञापन

लातेहार. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर सोमवार को पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि सभा हुई. इस दौरान उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता व पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को नमन किया. साथ ही शहीद पुलिस जवानों के परिजनों को सम्मानित किया. मौके पर उपायुक्त ने कहा कि शहीदों के बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है. पुलिस लाइन में मौजूद अमर जवान स्मारक पर पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार, सार्जेंट मेजर, पुलिस मेंस एसोसिएशन के पदाधिकारी व पुलिस कर्मियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया. पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. उद्घाटन उपायुक्त ने रक्तदान कर किया. इस अवसर पर सिविल सर्जन डाॅ अवधेश कुमार सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola