लातेहार : समाहरणालय में DMFT और अनाबद्ध निधि की बैठक, तय समय में योजना पूरी करने का आदेश
समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार उपायुक्त संदीप कुमार ने डीएमएफटी और जिला अनाबद्ध निधि से संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की और योजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए.
लातेहार. जिला समाहरणालय में बुधवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में डीएमएफटी की राशि से चल रहे विकास कार्यों और जिला अनाबद्ध निधि से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की भौतिक और वित्तीय प्रगति की जानकारी उपायुक्त को दी गई.
विस्तार से समीक्षा
उपायुक्त ने योजनावार कार्य प्रगति की विस्तार से समीक्षा की. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य प्राक्कलन के अनुसार और गुणवत्तापूर्ण तरीके से कराए जाएं. उन्होंने डीएमएफटी की राशि से चल रहे विकास कार्यों को जल्द पूरा करने का निर्देश दिया.
तय समय सीमा में पूरा होंगी योजनाएं
उपायुक्त ने कहा कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर तय समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए. समीक्षा के दौरान योजनाओं की भौतिक उपलब्धि, कार्य की गुणवत्ता और अब तक हुए वित्तीय खर्च की भी जानकारी ली गई. उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यों में किसी तरह की लापरवाही न हो और प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तायुक्त काम सुनिश्चित किया जाए. साथ ही अधूरे निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया.
ये भी पढ़ें: नेतरहाट PHC के कर्मचारियों पर धमकी और लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद
बैठक में उप विकास आयुक्त सैय्यद रियाज अहमद, उप निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी डीएमएफटी मेरी मड़की, सिविल सर्जन डॉ. राजमोहन खलखो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रंजन समेत संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए