स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

Updated:
विज्ञापन

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता : उपायुक्त

विज्ञापन

लातेहार ़ जिला समाहरणालय के सभागार में मंगलवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 29 जनवरी से चार फरवरी तक है. जबकि नामांकन पत्रों की जांच पांच फरवरी, अभ्यर्थियों के नाम वापस लेने की तिथि छह फरवरी तथा चुनाव चिह्न का आवंटन सात फरवरी को किया जायेगा. उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को मतदान होगा. जो सुबह सात बजे से अपराह्न पांच बजे तक कराया जायेगा. जबकि मतगणना 27 फरवरी को होगा. उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए अभ्यर्थियों का नामांकन अपर समाहर्ता कार्यालय में होगा. वहीं वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 1 से 5) के लिए अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय, वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 6 से 10) के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय, वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 11 से 15) के लिए जिला आपूर्ति पदाधिकारी कार्यालय में होगा. उपायुक्त ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया के सुचारू संचालन हेतु विभिन्न पदों के लिए निम्नलिखित निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए निर्वाची पदाधिकारी अपर समाहर्ता रामा रविदास, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सीओ नंद कुमार राम, वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 1 से 5) के निर्वाची पदाधिकारी एसडीओ अजय कुमार रजक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दण्डाधिकारी अजय कच्छप, वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 6 से 10) के निर्वाची पदाधिकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी मैरी मड़की, सहायक निर्वाची पदाधिकारी कार्यपालक दंडाधिकारी अनिल मिंज तथा वार्ड पार्षद (वार्ड संख्या 11 से 15) के निर्वाची पदाधिकारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रवण राम व सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ मनोज कुमार तिवारी होंगे. उन्होंने बताया कि चुनाव वैलेट पेपर से कराया जाएगा. नगर निकाय चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं. उन्होंने आम मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola