आपदा प्रबंधन की बैठक, 61 आवेदनों पर अनुशंसा

उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई.
लातेहार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार की बैठक हुई. बैठक में समिति की ओर से कुल 69 अभ्यावेदनों की समीक्षा की गयी. समिति की ओर से 61 अभ्यावेदनों की अनुशंसा की गयी. बैठक में सड़क दुर्घटना, वज्रपात से मौत, डोभा, नदी, जलाशयों में डूबने से हुई मौत, सर्पदंश आदि से संबंधित आवेदनों पर विचार-विमर्श किया गया. अंचल एवं अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारियों की ओर से आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के आधार पर प्राप्त प्रस्ताव को भुगतान के लिए स्वीकृति दी गयी. मौके पर पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव, जिला परिषद अध्यक्ष पूनम देवी, अपर समाहर्ता रामा रविदास, सिविल सर्जन डॉ अवधेश कुमार सिंह व विधि शाखा प्रभारी पदाधिकारी अनिल मिंज समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




