शादी में शामिल होने निकले युवक का मिला शव
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी गांव के समीप एनएच-75 के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है.
विज्ञापन
लातेहार.
सदर थाना क्षेत्र के डुडंगी गांव के समीप एनएच-75 के किनारे झाड़ियों से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है. शव की पहचान लातेहार के चटनाही निवासी श्रीराम लोहरा के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार युवक शादी समारोह में शामिल होने के लिए सोमवार की रात अपने एक रिश्तेदार के यहां मनिका गया था. मंगलवार की सुबह आने-जाने वाले लोगों ने झाड़ी में शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और शव को बरामद किया. पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी है. इसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. मृतक के सिर व सीने में गंभीर चोट के निशान थे. परिजनों ने हत्या की आंशका जतायी है. पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है. मामले की छानबीन की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन