डीसी ने किया डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने शुक्रवार शाम जिला खेल स्टेडियम के समीप भारत माता भवन परिसर में बनाये गये डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

लातेहार. लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त गरिमा सिंह ने शुक्रवार शाम जिला खेल स्टेडियम के समीप भारत माता भवन परिसर में बनाये गये डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया. इस क्रम में उन्होंने चुनाव संबंधित सामग्री, इवीएम, वज्रगृह, सीसीटीवी कैमरा, बैरिकेडिंग, अग्निशमन यंत्र, बूथवार मार्किंग, बिजली, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सीटिंग अरेंजमेंट व साफ-सफाई की जानकारी ली. साथ ही पोलिंग पार्टी, सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस पदाधिकारी के बैठने सहित मेडिकल टीम के लिए चिह्नित स्थल का अवलोकन किया. उपायुक्त ने डिस्पैच सेंटर में आवश्यक सभी सुविधाओं के अलावा सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली आदि को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया. इस अवसर पर डीडीसी सुरजीत कुमार सिंह, आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, अपर समाहर्ता रामा रविदास, निदेशक डीआरडीए प्रभात रंजन चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी लातेहार कौशल कुमार, जिला भू अर्जन पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अलका हेंब्रम, कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी उदय कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डा चंदन व विशेष कार्य पदाधिकारी गोपनीय शाखा श्रेयांश सहित सदर अंचल व प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola