डीसी ने की जिला समन्वय समिति की बैठक
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 02 Dec 2024 8:29 PM
जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई.
लातेहार. जिला समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में छात्रवृत्ति व पोशाक योजना, वन पट्टा, भू–अर्जन, मुख्यमंत्री पशुधन योजना, मनरेगा के अंतर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं के संचालन, प्रधानमंत्री आवास, पशु शेड निर्माण, समाज कल्याण, आपूर्ति विभाग व जॉब कार्ड आदि की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने कहा कि सरकार की ओर से स्वीकृत सभी योजनाओं को समय पर धरातल पर उतारना पदाधिकारियों की जिम्मेवारी है. इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उपायुक्त ने कहा कि पोशाक एवं छात्रवृत्ति योजना से छात्रों को समय पर लाभान्वित करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि योजनाओं के अंतर्गत शेष बचे लंबित आवेदनों का निष्पादन जल्द हो. बैठक में जिले के स्कूलों में बच्चों के ड्रेस, पानी एवं शौचालय की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही गयी. प्रधानमंत्री आवास योजना व बाबा साहेब आंबेडकर आवास योजना की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी बीडीओ को लंबित आवासों को शीघ्र पूरा करने और योग्य लाभुकों को स्वीकृति देने का निर्देश दिया. बैठक में उपायुक्त ने केसीसी ऋण व पशु शेड निर्माण की प्रगति की जानकारी ली. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना का लाभ प्रदान करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने यूडीआइडी कार्ड की समीक्षा कर लक्ष्य के अनुरूप लाभुकों को लाभ प्रदान करने को कहा. उन्होंने कहा कि दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतें. विकास योजनाओं की समीक्षा के क्रम में मनरेगा अन्तर्गत कार्य करनेवाले मजदूरों के बकाया राशि भुगतान, प्रधानमंत्री आवास, आंबेडकर आवास, बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल मैदान, पशुधन विकास योजना, पेंशन, राशन, आंगनबाड़ी केंद्रों में रिक्त सेविका व सहायिका के पदों पर भर्ती, भूमि मामले में लंबित मुआवजा भुगतान तथा अन्य सभी विभागीय योजनाओं की समीक्षा की गयी. मौके पर आइटीडीए निदेशक प्रवीण कुमार गगराई, उप विकास आयुक्त सुरजीत कुमार सिंह, अपर-समाहर्ता रामा रविदास व सिविल सर्जन अवधेश कुमार सिंह समेत कई पदाधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










