हादसे में दंपत्ती घायल, बच्चे की मौत

. थाना क्षेत्र के कंचनपुर माड़र गांव के समीप बाइक व टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार विष्णु प्रसाद व उनकी पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये.
बरवाडीह. थाना क्षेत्र के कंचनपुर माड़र गांव के समीप बाइक व टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. हादसे में बाइक पर सवार विष्णु प्रसाद व उनकी पत्नी उषा देवी गंभीर रूप से घायल हो गये. वहीं उनके डेढ़ वर्षीय पुत्र शिवन की मौके पर मौत हो गयी. घटना के बाद टेंपो चालक मौके से फरार हो गया. पुलिस ने अज्ञात टेंपो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है.
तीखे मोड़ पर ट्रक पलटा, चालक घायल
चंदवा. थाना अंतर्गत कुजरी गांव के समीप सोमवार की सुबह गया (बिहार) से दैनिक उपयोग का सामान लेकर सिमडेगा जा रहा ट्रक (बीआर02जीए-0755) अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे में ट्रक चालक मुकेश शर्मा (गया, बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गया. चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चालक को रिम्स रेफर कर दिया गया.
घर में घुसकर मारपीट, थाना में दिया आवेदन
चंदवा. रामपुर गांव के बरैनी टोला निवासी अनिता देवी (पति अनुज यादव) ने थाना में आवेदन देकर घर में घुसकर मारपीट व छिनतई करने का आरोप लगाया है. अनिता देवी ने बताया कि गांव के ही देवेंद्र यादव, लीलावती देवी, राजपति देवी व विजेंद्र यादव रविवार की शाम दरवाजा तोड़कर उसके घर में घुस गये. मेरी बेटी को चौकी से गिरा दिया, जिससे उसका हाथ टूट गया. मेरे साथ मारपीट कर सोने का जेवर छिन लिया. पीड़िता ने बताया कि रविवार को उनके पशु ने हमारा खेत चर लिया था. उनलोगों से सिर्फ यही पूछा तो उनलोगों ने हमारे साथ मारपीट की.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




