बगैर सेफ्टी बुझायी जा रही थी कोयला में लगी आग, सीसीएल कर्मी झुलसा
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 05 Mar 2026 7:57 PM
बगैर सेफ्टी बुझायी जा रही थी कोयला में लगी आग, सीसीएल कर्मी झुलसा
बालूमाथ़ सीसीएल द्वारा संचालित तेतरियाखाड़ कोलियरी परिसर में लापरवाही के कारण एक सीसीएल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान अनुज यादव (25 वर्ष) पिता जीतन महतो (ग्राम आरा, बालूमाथ) के रूप में की गयी. वह जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. जानकारी के अनुसार मंगलवार को प्रबंधन द्वारा बगैर सेफ्टी दिए अवैज्ञानिक तरीके से दो सीसीएल कर्मी को माइंस परिसर में लगी आग को बुझाने भेज दिया गया था. यहां टैंकर से उतरकर अनुज यादव धधकते कोयला में पानी डालने का प्रयास कर रहा था, इसी बीच आग की लपटें अनुज की ओर भी बढ़ गयी. इसमें झुलसकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया. तत्काल तेतरियाखाड़ के अन्य कर्मियों के सहयोग से उसे घायल अवस्था में बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. यहां चिकित्सक डॉ अशोक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया. देवकमल हॉस्पिटल में चल रहा है इलाज : परिजनों ने बताया कि उसका इलाज सीसीएल के सहयोग से देवकमल हॉस्पिटल में कराया जा रहा है. लोगों की माने तो सीसीएल प्रबंधन बगैर सेफ्टी के ही आग बुझाने की प्रक्रिया कर रहा है. इस कारण उक्त घटना घटी. इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी जयप्रकाश रावत ने कहा कि झुलसे कर्मी के इलाज में हरसंभव मदद की जा रही है. घटना के कारणों की जांच की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










