लातेहार : दो दिन से लापता संतोष अग्रवाल की डैम में मिली लाश, बाइक लावारिस बरामद

Updated:
विज्ञापन

प्रतिकात्मक तस्वीर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा के चीरो डैम में बुधबाजार निवासी संतोष अग्रवाल का शव बरामद हुआ है. सोमवार से लापता युवक की मौत के कारणों की पुलिस जांच कर रही है.

विज्ञापन

चंदवा (लातेहार) : थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदा पंचायत के चीरो गांव स्थित डैम में बुधवार की दोपहर स्थानीय लोगों ने एक युवक का शव तैरता देखा. डैम में शव होने की सूचना पर इलाके में सनसनी फैल गई. डैम के किनारे लावारिस हालत में एक बाइक भी बरामद की गई है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना चंदवा पुलिस को दी. पुलिस यहां पहुंची. स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को डैम से बाहर निकाला गया. मृतक की पहचान बुधबाजार निवासी संतोष अग्रवाल (43 वर्ष) पिता राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल के रूप में की गयी है.

विज्ञापन

सोमवार से ही लापता था संतोष

परिजनों की माने तो संतोष अग्रवाल सोमवार से ही लापता था. वह अपनी बाइक से बगैर मोबाइल के घर से निकला था. परिजन उनकी काफी खोजबीन कर रहे थे. उसका कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था. बुधवार को चीरो डैम में शव मिलने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है. तीन छोटे बच्चों की परवरिश की जिम्मेवारी पत्नी पर आ गयी है. डैम के किनारे से उसकी बाइक (जेएच19ई-7473) लावारिस हालत में बरामद की गयी है. घटना को लेकर कई तरह की चर्चा गांव में हो रही है. ग्रामीण सूत्रों की माने तो संतोष अग्रवाल को कुछ लोगों ने तीन-चार युवक के साथ डैम के आसपास देखा था. हालांकि इसके बाद उसके साथ क्या हुआ, इसकी स्पष्ट जानकारी किसी को नहीं है. ग्रामीण पूरे मामले की जांच की मांग कर रहे है.

ये भी पढ़ें: लातेहार : NDPS एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

क्या कहते है पुलिस निरीक्षक

इस संबंध में पुनि सह थाना प्रभारी मनोरंजन प्रसाद सिंह ने कहा कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक के मौत का वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. पुलिस घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है.

मृतक की फाइल फोटो.  | Prabhat Khabar Network
मृतक की फाइल फोटो. | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola