लातेहार : NDPS एक्ट का फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा
गिरफ्तार आरोपी. | Prabhat Khabar Network
बारियातू पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के फरार अभियुक्त कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने सख्त चेतावनी भी जारी की है.
अरशद आजमी की रिपोर्ट
बारियातू (लातेहार). स्थानीय पुलिस ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के एक फरार अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान बालूभांग के डाकादीरी निवासी कृष्णा यादव के रूप में हुई है.
गुप्त सूचना पर घर में छापेमारी
थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने बताया कि पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि बालूमाथ थाना कांड संख्या 24/22 और वर्तमान में बारियातू थाना क्षेत्र से जुड़े एनडीपीएस मामले का फरार अभियुक्त कृष्णा यादव अपने घर पर रह रहा है. सूचना के बाद बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी उमेश प्रसाद के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. पुलिस टीम ने कृष्णा यादव के घर पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
ये भी पढ़ें: नेतरहाट PHC के कर्मचारियों पर धमकी और लापरवाही के आरोप, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर अभियुक्त को लातेहार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. छापामारी दल में थाना के एएसआई छोटू पंडा के साथ सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. थाना प्रभारी प्रभात कुमार दास ने कहा कि फरार सभी अभियुक्त स्वयं सरेंडर करें, अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ गिरफ्तारी अभियान चलाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए