बाल विवाह बच्चों के संपूर्ण विकास में सबसे बड़ी बाधा : चंद्रशेखर

Updated:
विज्ञापन

बाल विवाह बच्चों के संपूर्ण विकास में सबसे बड़ी बाधा : चंद्रशेखर

विज्ञापन

लातेहार ़ बाल विवाह जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जागरूकता फैलाने के लिए वेदिक सोसाइटी द्वारा जागरूकता रथ के माध्यम से लोगों को इस कुप्रथा के दुष्परिणामों के बारे में बताया जा रहा है. संस्था के निदेशक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के संपूर्ण विकास में सबसे बड़ी बाधाओं में से एक है. उन्होंने कहा कि कम उम्र में विवाह होने से बच्चों का बचपन, शिक्षा और स्वास्थ्य तीनों प्रभावित होते हैं. खासकर बालिकाओं को शारीरिक और मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, जो आगे चलकर उनके पूरे जीवन को प्रभावित करता है. कानूनी प्रावधानों की दी जा रही जानकारी : अभियान के तहत गांव-टोला स्तर पर ग्रामीणों, अभिभावकों और युवाओं से सीधा संवाद किया जा रहा है. टीम द्वारा बाल विवाह निषेध कानून के प्रावधानों की भी जानकारी दी जा रही है. लोगों को बताया जा रहा है कि बाल विवाह केवल सामाजिक बुराई ही नहीं, बल्कि कानूनन अपराध भी है. जागरूकता रथ के साथ-साथ गांवों में पोस्टर और संदेशात्मक सामग्री भी लगायी जा रही है, ताकि यह संदेश हर घर तक पहुंचे. श्री सिंह ने कहा कि समाज खुद जागरूक होकर आगे आयेगा, तभी बाल विवाह पर प्रभावी रोक लगायी जा सकती है. उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आसपास होने वाले बाल विवाह की जानकारी प्रशासन या संबंधित संस्थाओं को जरूर दें.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola