गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा चंदवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 27 Jan 2026 10:39 PM

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा चंदवा, सांस्कृतिक कार्यक्रम ने मोहा मन

विज्ञापन

चंदवा़ मुख्यालय समेत प्रखंड के सभी पंचायत में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया. प्रखंड मुख्यालय प्रमुख मनीषा उरांव, हाई स्कूल खेल स्टेडियम में बीडीओ चंदन प्रसाद, थाना परिसर में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रंधीर कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. नीलिमा, आरपीएफ टोरी में इंस्पेक्टर रंजीत रंजन सहाय, पशुपालन विभाग कार्यालय में डॉ. सरोज, भाजपा कार्यालय में मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष असगर खान, झामुमो कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, नागरिक विकास समिति में रामयश पाठक, इंदिरा गांधी चौक में पंसस नीलम देवी समेत सभी पंचायत सचिवालय में मुखिया व पंचायत सचिव की मौजूदगी में झंडोत्तोलन किया गया. स्थानीय खेल स्टेडियम में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. यहां मार्च पास्ट के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. विभिन्न सरकारी-गैर-सरकारी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट, झांकी, देशभक्ति भाषण, नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियां दी. बच्चों की प्रस्तुति ने सबका मन मोह लिया. मार्च पास्ट में प्रथम ग्रीन फील्ड एकेडमी, द्वितीय ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय व तृतीय पीएम श्री कस्तूरबा गांधी विद्यालय रहे. झांकी प्रतियोगिता में प्रथम बाल भारती विद्यालय, द्वितीय चंदन माइलस्टोन एकेडमी रहा. कार्यक्रम के दौरान बीडीओ चंदन प्रसाद, सीओ सुमित कुमार झा, पुलिस निरीक्षक रंधीर कुमार, प्रमुख मनीषा उरांव, उपप्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा, विधायक प्रतिनिधि राजू उरांव, आदर्श रविराज, मो इरशाद, पत्रकार सुरेंद्र प्रसाद वैद्व, राजकुमार साहू, पंसस नीलम देवी, प्रतीक कुमार सिन्हा समेत बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola