Latehar News: तीन दिन से लापता नाबालिग लड़की का शव कुएं से बरामद, परिजनों ने जाम किया NH
Latehar News : लातेहार में तीन दिनों से गायब नाबालिग लड़की का शव कुएं से बरामद हुआ है. इस घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने एनएच जाम कर दिया. पुलिस-प्रशासन ने एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम हटाया.
Latehar News : लातेहार जिले के चंदवा में तीन दिनों से लापता नाबालिग का शव कुएं से बरामद हो गया. शव मिलने का बाद गांव में सनसनी फैल गई है. वहीं शव मिलने के बाद परिजनों में गुस्सा है. शव मिलने के बाद परिजनों और आक्रोषित ग्रामीणों ने एनएच 75 और 99 जाम कर दिया. परिजनों का आरोप है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है.
आपके शहर में
घर के पास अनुपयोगी कुएं से बरामद किया शव
चंदवा शहर से सटे डेम टोला निवासी गुडडू साव की नाबालिग बेटी तनु का शव सोमवार सुबह उसके घर के ही पास एक अनुपयोगी कुएं से बरामद किया गया. शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया. तनु पिछले तीन दिनों से गायब थी. इसकी सूचना परिजनों ने पुलिस को भी दी थी.
ग्रामीणों और पुलिस की मदद से शव को कुएं से निकाला गया
परिजनों और ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने शव को कुएं से निकला. इसके बाद परिजन और ग्रामीण उग्र हो उठे. शव के साथ इंदिरा गांधी चौक पर एनएच 75 और 99 को जाम कर दिया. परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है. परिजन जल्द से जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय दिलाने की मांग पर अड़े थे.
कड़ी मशक्कत के बाद माने ग्रामीण
अंचलाधिकारी जयशंकर पाठक, पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार ने करीब एक घंटे की मशक्कत की तब जाकर लोग माने. तब जाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया औैर एनएच में जाम खुला. परिजनों ने तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कराते हुए आवेदन सौंपा है. वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
Also Read: Jharkhand Crime News: लातेहार में बदमाशों का तांडव, कोयला लदे दो हाइवा को किया आग के हवाले
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए