लातेहार में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नेहरू युवा केंद्र, लातेहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सदर प्रखंड के लेधपा खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

लातेहार.

नेहरू युवा केंद्र, लातेहार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की ओर से सदर प्रखंड के लेधपा खेल मैदान में प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. प्रतियोगिता के बालक वर्ग में फुटबॉल, 400 मीटर दौड़ एवं लांग जंप, जबकि बालिका वर्ग के लिए कबड्डी, 200 मीटर एवं रस्सी कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित जिला युवा अधिकारी कंचन कुमारी ने फुटबॉल को किक मारकर कार्यक्रम का उदघाटन किया. बालक के लिए आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में कैमा की टीम डेमू की टीम को हरा विजेता बनी. 400 मीटर दौड़ में अरुण उरांव ने प्रथम, सानिल उरांव द्वितीय व गौतम कुमार तृतीय स्थान पर रहे. लंबी कूद में जितेंद्र उरांव प्रथम, बिपिन उरांव द्वितीय व चंद्ररदेव उरांव तृतीय स्थान पर रहे. बालिकाओं के लिए 200 मीटर दौड़ में काजल कुमारी प्रथम, प्रीति कुमारी द्वितीय व प्रियंका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. रस्सी कूद में प्रीति कुमारी प्रथम, देवंती कुमारी द्वितीय व सुषमा कुमारी तृतीय स्थान पर रही. संचालन रवींद्र कुमार व महेंद्र ने किया. प्रतियोगिता के बाद सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र दिया गया.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola