हर बूथ व घर पर राष्ट्र ध्वज लगायेंगे भाजपा कार्यकर्ता

Updated:
विज्ञापन

भाजपा मंडल कार्यालय में रविवार को मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई.

विज्ञापन

बालूमाथ. भाजपा मंडल कार्यालय में रविवार को मंडल महामंत्री रामकुमार गुप्ता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई. इसमें हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने पर चर्चा हुई. निर्णय लिया गया कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता 12-13 अगस्त को सभी शक्ति केंद्र के हर बूथ व हर घर पर राष्ट्र ध्वज लगायेंगे. साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों के स्मारक पर पुष्पांजलि करेंगे. वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मरण दिवस के त्रासदी को एक स्मरण के रूप में मनाया जायेगा. बैठक के अंत में करंट की चपेट में आने से हुई कांवरियों की मौत पर दो मिनट का मौन रख कर प्रार्थना की गयी. इस अवसर पर विजय यादव, अमित कुमार, सूरज कुमार शाह, राजेंद्र प्रसाद, सरवन यादव, रघुनंदन सोनी, सुरेंद्र मुंडा, संजीव गुप्ता, तुलसी प्रसाद, दिलमणि यादव, गजेंद्र हिमांशु, अमित गुप्ता, संजय कुमार उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola