लातेहार का बिरहोर परिवार आज भी सरकारी योजनाओं से वंचित, न घर और न राशन कार्ड, झोपड़ी में गुजार रहे हैं जीवन

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बेंदी गांव के बंग्लाटोला में रहनेवाले आधा दर्जन बिरहोर परिवार आज भी सरकारी योजनाओं से वंचित

विज्ञापन

सदर प्रखंड अंतर्गत बेंदी पंचायत के बेंदी गांव के बंग्लाटोला में रहनेवाले आधा दर्जन बिरहोर परिवार आज भी सरकारी योजनाओं से वंचित हैं. इन परिवारों को अब तक किसी प्रकार की कोई सरकारी सुविधा नहीं मिली है. आधा दर्जन बिरहोर परिवारों की कुल संख्या लगभग 40 हैं.

विज्ञापन

जिला मुख्यालय से इस टोले की दूरी लगभग 12 किमी है. सरकार आदिम जनजाति परिवार के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी हैं, लेकिन इस टोले के बिरहोर परिवार को अब तक कोई लाभ नहीं मिल सका है. आदिम जनजाति योजना के तहत आवास व राशन कार्ड नहीं रहने पर भी डाकिया योजना के तहत राशन देने का प्रावधान है, लेकिन इन बिरहोर परिवारों के पास न तो आवास है और न आज तक राशन ही मिल सका है.

टोला में परहिया परिवार पत्तों की झोपड़ी बना कर जीवन गुजार रहे हैं. इस टोला के सुधन परहिया के परिवार में बेटी व दामाद समेत कुल सात सदस्य हैं. सभी सात सदस्य एक झोपड़ीनुमा मकान में एक साथ रहते हैं. रोजगार के नाम पर जंगलों से मूलकंद लाकर खाते है. आज के इस आधुनिक युग में बिरहोर परिवारों को न तो बिजली और न ही इंटरनेट के बारे में कोई जानकारी है. बच्चों का नामांकन किसी विद्यालय में नहीं है. इस कारण भी यह मध्याह्ण भोजन योजना से वंचित हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola