ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण शुरू, आत्मनिर्भर बनेंगी वन क्षेत्र की महिलाएं

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 05 Feb 2026 6:45 PM

विज्ञापन

ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण शुरू, आत्मनिर्भर बनेंगी वन क्षेत्र की महिलाएं

विज्ञापन

गारू़ पलामू व्याघ्र परियोजना (पीटीआर) के गारू पूर्वी वन क्षेत्र परिसर में ””””हुनर से रोजगार की ओर”””” योजना के तहत गुरुवार को ब्यूटीशियन कोर्स प्रशिक्षण का भव्य उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ पीटीआर के उप निदेशक कुमार आशीष ने फीता काटकर किया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वन क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को स्वावलंबी बनाना और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है. वन संरक्षण के साथ जीविकोपार्जन पर जोर : मौके पर कुमार आशीष ने कहा कि यह कार्यक्रम जल, जंगल, जीव, जीविका और जीवन के पांच सूत्रों को ध्यान में रखकर संचालित किया जा रहा है. उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वन संरक्षण के साथ-साथ स्थानीय ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को आजीविका से जोड़ना वन विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है. जब महिलाएं हुनरमंद होकर अपने पैरों पर खड़ी होंगी, तो वे न केवल अपने परिवार का पालन-पोषण करेंगी, बल्कि वनों और जंगली जानवरों की सुरक्षा में भी बेहतर भागीदारी निभा सकेंगी. गांव में ही मिलेगा रोजगार का अवसर : सांसद प्रतिनिधि मंगल उरांव और विधायक प्रतिनिधि मनोज यादव ने वन विभाग की इस पहल को सराहनीय बताया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में ये महिलाएं हुनरमंद बनकर गांव में ही अपना स्वरोजगार शुरू कर सकेंगी. प्रशिक्षण में कुल 40 महिलाओं को शामिल किया गया है, जिन्हें विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा बारीकियां सिखायी जायेंगी. मौके पर रेंजर उमेश कुमार दुबे, रामकुमार उरांव, वनपाल रूपेश कुमार, निर्भय कुमार सिंह, पंकज पाठक, पंकज कुमार, समाजसेवी अजीत सिंह, मंजू देवी, अरुण कुमार, प्रशिक्षिका नमिता कुमारी, श्वेता कुमारी, सुमन कुमारी समेत कई महिलाएं मौजूद थीं.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola