छात्राओं से छेड़खानी का प्रयास, मामला थाना पहुंचा

Updated:
विज्ञापन

शहर से सटे सरोज नगर इलाके में इन दिनों बाइक सवार मनचलों से स्कूली छात्राएं परेशान हैं. गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद नौवीं कक्षा की दो छात्रा घर जा रही थी.

विज्ञापन

चंदवा. शहर से सटे सरोज नगर इलाके में इन दिनों बाइक सवार मनचलों से स्कूली छात्राएं परेशान हैं. गुरुवार दोपहर स्कूल की छुट्टी के बाद नौवीं कक्षा की दो छात्रा घर जा रही थी. इसी दौरान बाइक सवार मनचलों ने सरोज नगर मोहल्ले में रेलवे स्टेशन जाने वाले पथ पर छात्राओं से छेड़खानी का प्रयास किया. इससे छात्राएं काफी डर गयी. किसी प्रकार वो अपने घर पहुंची. मामले की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन छात्रा के साथ चंदवा थाना पहुंचे. मामले की लिखित जानकारी दी. सूत्रों की माने तो शिकायत के बाद पुलिस एक आरोपी युवक को पकड़कर थाना लायी थी. खबर लिखे जाने तक अग्रतर कार्रवाई जारी थी. बताते चले कि सरोज नगर इलाके में ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय, ग्रीन फील्ड एकेडमी, बालिका उच्च विद्यालय, प्लस टू उच्च विद्यालय, बाल सृष्टि उच्च विद्वालय, बालक व बालिका मध्य विद्यालय सहित कई विद्यालय संचालित है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola