व्रतियों के सेवार्थ स्वयं सेवकों ने की सड़क की साफ-सफाई

Updated at : 02 Nov 2016 7:28 AM (IST)
विज्ञापन
व्रतियों के सेवार्थ स्वयं सेवकों ने की सड़क की साफ-सफाई

चंदवा : विवेकानंद छठ पूजा समिति के आह्वान पर मंगलवार की सुबह लोगों ने छठ व्रतियों के सेवार्थ मेन रोड में झाड़ू लगायी. इसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र वैद्य कर रहे थे. मौके पर बीडीओ देवदत्त पाठक व पूर्व थाना प्रभारी अखिलेश मंडल भी मौजूद थे. स्थानीय जय हिंद पुस्तकालय से लेकर नेताजी सुभाष […]

विज्ञापन

चंदवा : विवेकानंद छठ पूजा समिति के आह्वान पर मंगलवार की सुबह लोगों ने छठ व्रतियों के सेवार्थ मेन रोड में झाड़ू लगायी. इसका नेतृत्व समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र वैद्य कर रहे थे. मौके पर बीडीओ देवदत्त पाठक व पूर्व थाना प्रभारी अखिलेश मंडल भी मौजूद थे.

स्थानीय जय हिंद पुस्तकालय से लेकर नेताजी सुभाष चौक तक सड़क पर पड़े धूल को हटाया. इस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने भी भरपूर सहयोग किया. नेताजी सुभाष चौक से उज्जवल मजदूर संघ तक डेम टोली के लोगों ने सफाई का बीड़ा उठाया. इस दौरान ट्रैक्टर से कचरा उठाने की व्यवस्था भी की गयी थी. बीडीओ श्री पाठक ने कहा कि नियमित साफ-सफाई स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी है. अपने शहर को साफ रखने के लिये लोग हर संभव प्रयास करें. मौके पर कृष्णा पटवारी, जगरनाथ उपाध्याय, प्रमोद साहू, अशोक जाडेजा, प्रेम भगत, पप्पू गिनोडिया मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola