लातेहार व मनिका विधानसभा से 27 प्रत्याशियों ने भरा है पर्चा

Updated:
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला के लातेहार विधानसभा क्षेत्र से 14 व मनिका विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है.

विज्ञापन

लातेहार. विधानसभा चुनाव को लेकर जिला के लातेहार विधानसभा क्षेत्र से 14 व मनिका विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है. 28 अक्तूबर को स्क्रूटनी तथा 30 अक्तूबर को नाम वापसी के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि चुनाव मैदान में कौन-कौन रहेगा. लातेहार विधानसभा क्षेत्र से प्रकाश राम, ब्रह्मदेव राम, बैद्यनाथ राम, प्रकाश कुमार रवि, शिवनाथ रजक, संतोष कुमार पासवान, राकेश पासवान, ललसु राम, उपेंद्र भुइयां, श्रवण पासवान, रवि कुमार पासवान, संजय कुमार रवि, धीरेंद्र कुमार व वीरेंद्र कुमार तथा मनिका विधानसभा क्षेत्र से हरिकृष्ण सिंह, रामचंद्र सिंह, बलवंत सिंह, विजय सिंह, मुनेश्वर उरांव, प्रभुदास मिंज, राकेश कुमार सिंह, गोपाल परहिया, रघुपाल सिंह, अतुल कुमार सिंह, पोलिकार्प खाखा, कमेश सिंह व बैजनाथ सिंह उर्फ चंदन के नाम शामिल हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola