डीएसइ से मिला पारा शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल

लातेहार. पारा शिक्षक संघ लातेहार के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पारा शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक पुरुषोत्तम रमाकांत पांडेय से मिला. उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया. जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने मार्च, नवंबर एवं दिसंबर 2014 के लंबित मानदेय के भुगतान के अलावा टेट एवं डीपीइ का एरियर भुगतान की मांग […]
लातेहार. पारा शिक्षक संघ लातेहार के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार के नेतृत्व में पारा शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल जिला शिक्षा अधीक्षक पुरुषोत्तम रमाकांत पांडेय से मिला. उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया.
जिलाध्यक्ष श्री कुमार ने मार्च, नवंबर एवं दिसंबर 2014 के लंबित मानदेय के भुगतान के अलावा टेट एवं डीपीइ का एरियर भुगतान की मांग की. उन्होंने छात्रवृत्ति एवं मध्याह्न भोजन योजना में राशि देने पर आपत्ति दर्ज की. प्रतिनिधिमंडल में संरक्षक अभिनय मिश्र, अनूप कुमार, अरविंद कुमार, हीरा यादव व जगतमणी वैद्य आदि शामिल थे.
प्रमाण पत्र उपलब्ध : पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि 72 एवं 08 कोड के पारा शिक्षकों का डीपीइ का प्रमाण पत्र जिला कार्यालय में उपलब्ध है. उन्होंने संबंधित पारा शिक्षकों से प्रमाण पत्र प्राप्त कर लेने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




