10वीं के बच्चों को दी गयी विदाई

चंदवा : प्रखंड के रोल गांव स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को 10वीं के विद्यार्थी को विदाई दी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया बैजू मुंडा, भाजपा के राजकुमार पाठक, शितमोहन मुंडा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशिष कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. सभी लोगों ने संयुक्त रूप से दीप […]
चंदवा : प्रखंड के रोल गांव स्थित जस्टिस एलपीएन शाहदेव उच्च विद्यालय परिसर में शनिवार को 10वीं के विद्यार्थी को विदाई दी गयी. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुखिया बैजू मुंडा, भाजपा के राजकुमार पाठक, शितमोहन मुंडा, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष आशिष कुमार सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.
सभी लोगों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की. अतिथियों ने बच्चों से कहा कि आपकी सफलता ही हमारा मान है. प्रखंड का सम्मान है. 10वीं की परीक्षा आपके भविष्य की सिढ़ी है. मन लगा कर तैयारी करें व परीक्षा दें. तमाम बच्चों को परीक्षा की शुभकामना दी. विद्यालय के 139 विद्यार्थियों को विदाई दी गयी.
कार्यक्रम में शिक्षक चंद्रमन राम, प्रशांत शाहदेव, प्रिया कुमारी, रंदन मुंडा, अनिल कुमार, पौलुष केरकेट्टा, हरिवंश प्रजापति, कुशेश्वर यादव समेत अन्य लोग मौजूद थे. इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया. मंच संचालन प्रमोद कुमार ने किया. 10वीं के बच्चों को एडमिट कार्ड दिया गया. कलम व फाइल देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर काफी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




