विश्वास का प्रतीक है श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2020 12:08 AM (IST)
विज्ञापन

27 वां वार्षिकोत्सव आज लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 27 वां वार्षिकोत्सव सात फरवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा. कहना गलत नहीं होगा कि शहर के कारगिल पार्क के पास स्थापित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर न सिर्फ लातेहार वरन आसपास के क्षेत्रों के लिए श्रद्धा, भक्ति एवं विश्वास का प्रतीक है. दूर दराज […]
विज्ञापन
27 वां वार्षिकोत्सव आज
लातेहार : श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर का 27 वां वार्षिकोत्सव सात फरवरी को धूमधाम से मनाया जायेगा. कहना गलत नहीं होगा कि शहर के कारगिल पार्क के पास स्थापित श्री वैष्णव दुर्गा मंदिर न सिर्फ लातेहार वरन आसपास के क्षेत्रों के लिए श्रद्धा, भक्ति एवं विश्वास का प्रतीक है. दूर दराज से लोग यहां आते हैं और माता के चरणों में अपना माथा टेक कर सुख व शांति की कामना करते हैं. वर्ष 1994 में यहां माता वैष्णव की प्रतिमा स्थापित की गयी थी.
मंदिर समिति के अध्यक्ष अभिनंदन प्रसाद ने बताया कि आजादी के पहले यहां एक तालाब हुआ करता था. तब स्थानीय लोगों ने इस तालाब को भर कर एक देवी मंडप का निमार्ण कराया था. वर्ष 1946 से यहां दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है. वर्ष 1992 में स्थानीय लोगों ने एक आम बैठक बुला कर यहां एक मंदिर बनाने का निर्णय लिया.
आपसी सहयोग से तकरीबन दो वर्ष में मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हुआ. जयपुर से माता वैष्णव की प्रतिमा ला कर यहां स्थापित की गयी. लोगों का कहना है मां की प्रतिमा अद्वितीय है. ऐसी प्रतिमा आसपास के क्षेत्रों में नहीं है. धीरे-धीरे मंदिर की प्रतिष्ठा दूर-दूर तक फैलती चलती गयी. प्रत्येक वर्ष माघ त्रयोदशी को मंदिर का स्थापना दिवस मनाया जाता है.
तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष इंदर सिंह नामधारी से तत्कालीन मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा तक मंदिर के स्थापना दिवस में शिरकत कर चुके हैं. वार्षिकोत्सव में तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. कलश यात्रा से कार्यक्रम प्रारंभ होता है और भगवती जागरण के साथ कार्यक्रम संपन्न होता है. एक अनुमान के अनुसार तकरीबन 12 से 15 हजार लोग माता के भंडारे में भाग लेते हैं.
मुंबई व दिल्ली के भगवती जागरण मंडली के कलाकारों ने माता के दरबार में जागरण प्रस्तुत किया है. मंदिर परिसर में प्रति वर्ष यहां सैकड़ों जोड़ियों की शादियां होती है. वर्ष 2003 में तत्कालीन विधायक बैद्यनाथ राम के विधायक कोटे की राशि से मंदिर परिसर में एक विशाल विवाह मंडप बनाया गया. विधायक श्री राम के दूसरे कार्यकाल में विधायक कोटे की राशि से विवाह मंडप के उपरी तल्ले पर छह कमरों एवं एक हॉल का निर्माण कराया गया है.
गायत्री यज्ञ उपासना आठ से
गुमला. गायत्री शक्तिपीठ श्री राधाकृष्ण मंदिर परिसर बड़ाइक मुहल्ला गुमला में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आठ से 11 फरवरी तक गृहे गृहे गायत्री यज्ञ उपासना का आयोजन किया गया है. मीडिया प्रभारी सुनील कुमार दास ने बताया कि अाठ फरवरी को सुबह 9:30 बजे से कलश यात्रा राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण से निकाली जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




