लातेहार में मनरेगा में फर्जीवाड़ा, 6595 फर्जी हाजिरी पकड़ी गई, 5 मेट पर FIR
लातेहार में मनरेगा योजना के तहत श्रमिकों की फर्जी उपस्थिति दर्ज करने पर बड़ी कार्रवाई। पांच मेट पर FIR दर्ज और दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को हटाया गया।
चंद्रप्रकाश सिंह की रिपोर्ट
आपके शहर में
लातेहार. जिले में वीबी-जी-राम-जी के तहत एनएमएमएस के माध्यम से श्रमिकों की उपस्थिति दर्ज करने में फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद उपायुक्त संदीप कुमार ने बड़ी कार्रवाई की है.फोटो सत्यापन के लिए सामने आए 6709 मामलों में 6595 को रिजेक्ट कर दिया गया, जबकि 75 मामले स्वीकार किए गए हैं. 39 मामले स्वीकृति-अस्वीकृति के लिए लंबित हैं.
3443 मामले मनिका और 2051 मामले महुआडांड़ प्रखंड से
सबसे अधिक 3443 मामले मनिका और 2051 मामले महुआडांड़ प्रखंड में मिले हैं.इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी के निर्देश पर मनिका के प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी को प्रखंड से हटाकर जिला कार्यालय में प्रतिनियुक्त किया गया है. वहीं सभी संबंधित मेट को कार्य से हटाते हुए उनकी लॉगइन आईडी रद्द कर दी गई है.
ये भी पढ़ें: बालूमाथ: मगध कोलियरी के 22 नंबर कांटा में गोलीबारी के बाद ट्रांसपोर्टिंग ठप, इलाके में दहशत
दो कंप्यूटर ऑपरेटरों हटे
मनिका प्रखंड में 5 मेट के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जबकि महुआडांड़ में भी मेट पर प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है. दो कंप्यूटर ऑपरेटरों को कार्य से हटा दिया गया है. सभी संबंधित ग्राम रोजगार सेवकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है और अर्थदंड लगाया गया है. आगे की जांच व कार्रवाई जारी है.उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं में धोखाधड़ी, फर्जीवाड़ा और लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मनरेगा में पारदर्शिता प्रशासन की प्राथमिकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए