पारा शिक्षकों ने नयी सरकार को दी बधाई

Updated:
विज्ञापन

चंदवा : एकीकृत पारा शिक्षक संघ की चंदवा इकाई की बैठक शनिवार को रामवि परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता वाल्मीकि कुमार मधुकर ने की. संघ के प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमद ने सबसे पहले तमाम लोगों को नये साल की बधाई दी. उन्होंने कहा कि कई मौके पर हमने एकजुटता दिखायी है. यह एकजुटता ही हमारी […]

विज्ञापन

चंदवा : एकीकृत पारा शिक्षक संघ की चंदवा इकाई की बैठक शनिवार को रामवि परिसर में हुई. इसकी अध्यक्षता वाल्मीकि कुमार मधुकर ने की. संघ के प्रखंड अध्यक्ष बेलाल अहमद ने सबसे पहले तमाम लोगों को नये साल की बधाई दी. उन्होंने कहा कि कई मौके पर हमने एकजुटता दिखायी है. यह एकजुटता ही हमारी ताकत है.

आपके शहर में

विज्ञापन

नयी सरकार के आते ही बकाये मानदेय के भुगतान पर खुशी जाहिर की. सभी लोगों की सहमति के बाद एक दिनी पिकनिक सह वनभोज कार्यक्रम करने की सहमति बनी. इस कार्यक्रम में नवनिर्वाचित विधायक बैद्यनाथ राम को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया.

मौके पर मुख्य रूप से प्रखंड सचिव गोविंदा कुमार, कोषाध्यक्ष जगदीश उरांव, सत्यवान कुमार, शंभु कुमार, सूरज प्रकाश, बिगन राम, काजिम अंसारी, लाल ब्रजलाल, अनिल पांडेय, गजेंद्र गिरि, भुनेश्वर साव, महंगू उरांव, रोहित भगत, अनुराधा कुमारी, शकुंतला कुमारी, सरिता तिर्की, प्रतिमा गुप्ता, रेखा देवी समेत दर्जनों पारा शिक्षक मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola