नागरिकता संशोधन कानून भारत के हित में

Updated:
विज्ञापन

चंदवा : एनआरसी व सीएए के समर्थन में गुरुवार को चंदवा में रैली निकाली गयी. रैली प्लस टू उवि खेल मैदान से निकलकर बुध बाजार होते नेताजी सुभाष चौक पहुंची. इसमें शामिल लोग नारेबाजी करते मेन रोड होते लोग इंदिरा गांधी चौक पहुंचे. लोग हाथों में तिरंगा, भगवा झंडा व एनआरसी समर्थन वाली तख्तियां लिए […]

विज्ञापन

चंदवा : एनआरसी व सीएए के समर्थन में गुरुवार को चंदवा में रैली निकाली गयी. रैली प्लस टू उवि खेल मैदान से निकलकर बुध बाजार होते नेताजी सुभाष चौक पहुंची. इसमें शामिल लोग नारेबाजी करते मेन रोड होते लोग इंदिरा गांधी चौक पहुंचे. लोग हाथों में तिरंगा, भगवा झंडा व एनआरसी समर्थन वाली तख्तियां लिए हुए थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

लोग वी सपोर्ट सीएए, बांग्लादेशी-पाकिस्तानी वापस जाओ, भारत माता की जय समेत अन्य नारे लगा रहे थे. रैली इंदिरा गांधी चौक से ख्रीस्त राजा उवि होते लोग खेल स्टेडियम पहुंच समाप्त हो गयी. इससे पूर्व खेल स्टेडियम परिसर में सभा की गयी. सभा में रांची से पहुंचे भैरव सिंह ने कहा कि सीएए के विरोध को समझने की जरूरत है. बंटवारे के वक्त पाकिस्तान में 20 फीसदी हिंदू थे. आज महज तीन फीसदी बचे हैं.

शेष 17 फीसदी अल्पसंख्यक हिंदू मार दिये गये या पाकिस्तानी उत्पीड़न के शिकार हो गये. वहां से जो लोग भाग कर भारत आये हैं. हिंदू राष्ट्र में वे बुनियादी सुविधाओं के लिए मरहूम हैं. हम हिंदुओं को समर्थन क्यों न दें. कहा कि बांग्लादेश, अफगानिस्तान व पाकिस्तान से आये लोगों से हर हाल में यहां से जाना होगा.

जामिया, एएमयू जैसे शैक्षणिक संस्थान में देश विरोधी नारे लग रहे हैं, जो निंदनीय है. आदर्श रवि राज ने कहा कि यह कानून भारत के हक में है. कुछ लोग बेवजह दूसरे लोगों को गुमराह कर रहे हैं. लाल अमित नाथ शाहदेव, लाल कौशल नाथ शाहदेव, राजकुमार पाठक, राजकुमार साहू, राजू पाठक, विनोद कुमार बीनू समेत अन्य लोगों ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून भारत के हित में है.

इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है. विरोध वैसे लोग कर रहे है, जिन्हें इस कानून के बारे में समझ नहीं है. यहां रह रहे मुस्लिमों को नागरिकता के लिए डरने की जरूरत नहीं है. चंद लोग निजी स्वार्थ के कारण देशहित से खिलवाड़ कर रहे है. यह हमें कभी मंजूर नहीं होगा. रैली में बड़ी संख्या में लोग जुटे थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola