बगैर चालान के छर्री ले जा रहे दो वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने गुरुवार को बालूमाथ-पांकी पथ स्थित पचफेड़ी गांव के समीप बगैर चालान छर्री ले जा रहे दो वाहनों को जब्त किया है. इनमें एक हाइवा (जेएच19बी-6702) व एक बगैर नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर शामिल हैं. अधिकारियों ने वाहनों को जब्त कर बालूमाथ थाना के सुपुर्द कर दिया […]

विज्ञापन

बालूमाथ : लातेहार जिला खनन पदाधिकारी आनंद कुमार ने गुरुवार को बालूमाथ-पांकी पथ स्थित पचफेड़ी गांव के समीप बगैर चालान छर्री ले जा रहे दो वाहनों को जब्त किया है. इनमें एक हाइवा (जेएच19बी-6702) व एक बगैर नंबर के महिंद्रा ट्रैक्टर शामिल हैं. अधिकारियों ने वाहनों को जब्त कर बालूमाथ थाना के सुपुर्द कर दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
इस संबंध में डीएमओ श्री कुमार ने बताया कि बालूमाथ से झाबर जाने के क्रम में बारियातू की ओर से आ रहे दो वाहनों को रोका गया, जिसमें छर्री लोड था. जांच हेतु ड्राइवर से छर्री का चालान मांगा गया, तो दोनों चालकों ने छर्री का चालान नहीं दिखाया. अधिकारी ने बताया कि जांचोपरांत जब्त हाइवा बारियातू निवासी क्रशर चालक मिथिलेश साहू का बताया जा रहा है. उसके क्रशर से छर्री लोड कर वाहन हुंबू जा रहा था.
वहीं ट्रैक्टर झाबर टोंगरी टोला निवासी मनोज ठाकुर का बताया जा रहा है. डीएमओ की माने, तो दोनों वाहनों को 11:30 बजे अपराह्न में जब्त किया गया है. दोनों वाहनों को बालूमाथ थाना में 12:00 बजे सुपुर्द किया गया. खनन माफियाओं द्वारा 12:05 बजे चालान काट कर डीएमओ को दिखाया जा रहा था, पर अधिकारी ने इसे नहीं माने.
उन्होंने स्पष्ट कहा कि वाहन जब्त करने के बाद चालान निर्गत किया जा रहा है. यह बड़ी मिलीभगत है. चालान निर्गत करनेवाले लीजधारी को भी स्पष्टीकरण दिया जायेगा व विभागीय कार्रवाई की जायेगी. बताते चले कि इन दिनों जिला खनन पदाधिकारी द्वारा लगातार खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola