लातेहार : बरवाडीह के राजस्व कर्मचारी की गोली मारकर हत्‍या

Updated:
विज्ञापन

लातेहार : बरवाडीह के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार पासवान की अज्ञात लोगों ने शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब गोली मार कर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी जब बरवाडीह से अपने घर गुरियाही लौट रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने दुबियाखाड़ के पास उन्हें गोली मार दी. गोली लगने के बाद […]

विज्ञापन

लातेहार : बरवाडीह के राजस्व कर्मचारी संजय कुमार पासवान की अज्ञात लोगों ने शुक्रवार शाम पांच बजे के करीब गोली मार कर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार राजस्व कर्मचारी जब बरवाडीह से अपने घर गुरियाही लौट रहे थे, तभी अज्ञात लोगों ने दुबियाखाड़ के पास उन्हें गोली मार दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोली लगने के बाद वे वहीं पर गिर गये. वहां से गुजर रहे लोग जो उनको पहचानते थे ऑटो में लादकर उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. लोगों ने बताया कि राजस्व कर्मचारी को अपराधियों ने बिल्कुल नजदीक से पीठ की तरफ गोली मारी है.

राजस्व कर्मचारीमोटरसाइकिल पर सवार थे. डॉक्टरों ने अस्‍पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार संजय कुमार पासवान बिहार के डेहरी ऑन सोन के रहने वाले थे, वे यहां पर लातेहार जिले के बरवाडीह अंचल में राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे. इनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola