#Jharkhandelection: भाजपा की पारंपरिक सीट को हथियाने की जुगत में लगा है विपक्ष का कुनबा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Nov 2019 12:50 AM (IST)
विज्ञापन

चंद्रप्रकाश सिंहलातेहार : मनिका कभी लातेहार विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा होता था. संयुक्त लातेहार विधानसभा क्षेत्र से अंतिम बार 1969 के विधानसभा चुनाव में बीजेएस के प्रत्याशी यमुना सिंह ने कांग्रेस के झमन सिंह को हराया था. इसके बाद 1972 में मनिका विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया और मनिका के पहले विधायक झमन सिंह बने […]
विज्ञापन
चंद्रप्रकाश सिंह
लातेहार : मनिका कभी लातेहार विधानसभा क्षेत्र का हिस्सा होता था. संयुक्त लातेहार विधानसभा क्षेत्र से अंतिम बार 1969 के विधानसभा चुनाव में बीजेएस के प्रत्याशी यमुना सिंह ने कांग्रेस के झमन सिंह को हराया था. इसके बाद 1972 में मनिका विधानसभा क्षेत्र अस्तित्व में आया और मनिका के पहले विधायक झमन सिंह बने थे.
इसके बाद वर्ष 1977 में चुनाव हुआ, जिसमें बीजेएस के प्रत्याशी यमुना सिंह चुनाव जीते. वह 2000 तक छह बार मनिका के विधायक रहे. इसके बाद वर्ष 2005 के चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी यमुना सिंह को राजद के प्रत्याशी रामचंद्र सिंह ने हराया. रामचंद्र सिंह को हरा कर भाजपा के हरेकृष्ण सिंह अब विधायक बने हैं. भाजपा के इस पारंपरिक सीट पर विपक्ष की नजर है.
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया: हरेकृष्ण सिंह
मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में बहुत सारे कार्य हुए हैं. ऐसे कार्य हुए, जो पिछले कई दशक से नहीं हुए थे. इस क्षेत्र में आवागमन को लेकर कई सड़क व पुल का निर्माण किया गया है.
आज भी विकास है अधूरा: रामचंद्र सिंह
रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में आज भी विकास कार्य पूरी तरह अधूरा है. हमारे कार्यकाल में जो कार्य प्रारंभ कराये गये थे, उसे आज पूर्ण दिखा कर वर्तमान विधायक वाहवाही लूट रहे हैं.
कुल वोटर 232277
पुरुष वोटर 119374
महिला वोटर 112903
तीन महत्वपूर्ण कार्य जो हुए
क्षेत्र का सर्वांगीण विकास किया: हरेकृष्ण सिंह
मनिका विधायक हरिकृष्ण सिंह ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में पिछले पांच वर्ष में बहुत सारे कार्य हुए हैं. ऐसे कार्य हुए, जो पिछले कई दशक से नहीं हुए थे. इस क्षेत्र में आवागमन को लेकर कई सड़क व पुल का निर्माण किया गया है.
आज भी विकास है अधूरा: रामचंद्र सिंह
रामचंद्र सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में आज भी विकास कार्य पूरी तरह अधूरा है. हमारे कार्यकाल में जो कार्य प्रारंभ कराये गये थे, उसे आज पूर्ण दिखा कर वर्तमान विधायक वाहवाही लूट रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




